फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Police Encounter: Cow Slaughter Accused Aamir Arrested, One Escape

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: गोकशी में लिप्त आरोपी आमिर घायल होकर गिरफ्तार, साथी फरार

Sat, 01 Nov 2025 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Nov 2025 11:28 AM IST
सार

सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी में लिप्त आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी आमिर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। मौके से तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए।

विज्ञापन
Saharanpur Police Encounter: Cow Slaughter Accused Aamir Arrested, One Escape
पुलिस गिरफ्त में अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डिंडोली-खेड़ा मार्ग पर यह कार्रवाई उस समय हुई, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गुमटी के जंगल में दो व्यक्ति गोवंश का वध करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

सूचना के बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टीस दे रहीं ध्वस्तीकरण की यादें: चैन छीन रहा मलबा, नेताओं पर बरसीं महिलाएं, पूछा-दुकानें टूटीं तब कहां थे?

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर निवासी गांव खेड़ा मेवात, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आमिर पर गोकशी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, गोकशी के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया है। घायल आरोपी का उपचार पुलिस हिरासत में कराया जा रहा है, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed