फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Police arrested of arrested a accused in case of murder of wife of home guard

UP : होमगार्ड की पत्नी की हत्या का मामला, जल्द होगा बड़ा खुलासा, पकड़े युवक ने बताई ऐसी कहानी, पुलिस भी हैरान

Wed, 10 Jan 2024 12:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jan 2024 12:28 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में होमगार्ड की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक सदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक ने ऐसी कहानी बताई कि पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
Saharanpur Police arrested of arrested a accused in case of murder of wife of home guard
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में नहर में मिले होमगार्ड की पत्नी किरण के शव के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जो होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू का परिचित है। रविवार रात भी होमगार्ड के हसनपुर चुंगी स्थित निर्माणाधीन मकान पर यह युवक पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से उसकी पहचान की और हिरासत में ले लिया। हालांकि, प्राथमिक पूछताछ में युवक ने पुलिस को जो कहानी बताई है उसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। जिसके बाद पुलिस को आशंका है कि होमगार्ड के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। 

विज्ञापन


युवक से पूछताछ के बाद पुलिस सरसावा क्षेत्र में बिटौड़े में मिले व्यक्ति के शव का कनेक्शन भी किरण हत्याकांड से जोड़कर चल रही है। पुलिस का दावा है कि पुख्ता सबूत मिलते ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह था मामला
कोतवाली रामपुर मनिहारान गांव बाघाखेड़ी निवासी श्रीराम उर्फ मिंटू (42) और उसकी पत्नी किरण (40) रविवार की रात कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में आकर रुके थे। सोमवार सुबह किरण का शव नानौता क्षेत्र में नहर में मिला था, जबकि होमगार्ड का कोई अता-पता नहीं था। किरण के मायके पक्ष ने होमगार्ड पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

कहानी में कितना सच, होगा खुलासा
सूत्रों की मानें युवक ने पुलिस को जो कहानी बताई है उसके अनुसार, उसकी होमगार्ड के साथ तनातनी चल रही थी। आरोपी रात के समय होमगार्ड के घर पहुंचा था। तब किरण और श्रीराम उर्फ मिंटू के बीच झगड़ा हो रहा था। सूत्र बताते हैं कि युवक ने दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कार में दोनों के शवों को ले गया। किरण का शव नानौता में कृष्णा नदी में फेंक दिया। होमगार्ड के शव को आरोपी पंजाब लेकर जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि सरसावा क्षेत्र में गांव बहलोलपुर पास बिटौड़े में जला मिला शव होमगार्ड का है। हालांकि, युवक की इस कहानी में कितनी सच्चाई है इसका कोई पुख्ता सबूत अभी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने उसकी इस कहानी के बाद बिटौड़े में मिले शव और होमगार्ड की मां का डीएनए जांच के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग, अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी

विज्ञापन

एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में काफी जानकारी मिली है, लेकिन उसका अभी सबूत नहीं मिला है। युवक से पूछताछ चल रही है। एक टीम मुजफ्फरनगर और दूसरी टीम पंजाब की तरफ जाने वाले रास्ते के टोल चेक कर रही है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा होगा। -  डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

यह भी पढ़ें: 
लहराया परचम: मेरठ की एथलीट गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी को मिला अर्जुन अवाॅर्ड, परिजनों में खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed