फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: person expelled from the district got freed after assaulted the Police

Saharanpur: पुलिसकर्मियों से मारपीट कर जिला बदर को छुड़ाया, वर्दी फाड़ी, महिला समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 07:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jun 2024 07:17 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में जिला बदर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस से मारपीट कर छुड़ा लिया गया। हालांकि थाने से पहुंचे पुलिस बल ने जिला बदर सहित पांच को पकड़ लिया और थाने ले आई। गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: person expelled from the district got freed after assaulted the Police
पुलिस से भिड़ते हिस्ट्रीशीटर के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र के गांव कुरढीखेड़ा में जिला बदर हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ दिलशाद को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों के साथ परिजनों ने मारपीट करते हुए आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में सीओ बेहट की अगुवाई में पहुंचे पुलिस बल ने जिला बदर हिस्ट्रीशीटर और एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में आरआरएफ को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ दिलशाद जिला बदर अपराधी है। बताया जाता है कि 10 दिन पहले वह किसी मामले में जेल से छुटकर आया था। इसके बाद वह अपने घर पर ही रह रहा था। जिला बदर के घर पर रहने की सूचना पाकर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे थाने से एक दरोगा और दो सिपाही उसके घर पहुंचे।

जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दिलशाद को हिरासत में लिया और जीप की और लेकर बढ़े परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और दिलशाद को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने इसकी सूचना दी। 

Saharanpur: person expelled from the district got freed after assaulted the Police
माैके पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

आनन-फानन में बिहारीगढ़ और मिर्जापुर पुलिस को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट शशि प्रकाश शर्मा गांव पहुंचे। सर्च अभियान चला कर दिलशाद को पकड़ लिया गया। उसके साथ ही पुलिस टीम पर हमला करने वाले उसके तीन परिजनों और एक महिला को भी पुलिस पकड़ कर थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed