फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: People scared by leopard attack in Bastam village

Saharanpur: गन्ने के खेत में छिपा शिकार! बास्तम गांव में तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग

Mon, 26 May 2025 02:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 26 May 2025 02:48 PM IST
सार

देवबंद के बास्तम गांव में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने पिंजरा लगाया और ड्रोन से खेतों में तेंदुए की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: People scared by leopard attack in Bastam village
तेंदुए की दहशत - फोटो : संवाद

विस्तार

देवबंद के बास्तम गांव के पास गन्ने के खेत में तेंदुए की दस्तक ने गांववालों में भारी दहशत फैला दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खेतों में छिपे तेंदुए की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे उड़ाए गए और सुरक्षा के लिहाज से पिंजरा भी लगाया गया है।

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे राहगीरों ने देवबंद से गांव की ओर आते समय तेंदुए को सड़क पार करते देखा। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने इसकी सूचना एसडीएम युवराज सिंह, कोतवाल धर्मेंद्र सोनकर और वन विभाग को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 26 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेंदुआ करीब डेढ़ घंटे तक खेत में ही छिपा रहा। इस दौरान ग्रामीण सहमे रहे और खेतों के आसपास जमा हो गए। हालांकि ड्रोन कैमरों की मदद से भी तेंदुए का ठिकाना स्पष्ट नहीं हो पाया।

वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेतों में पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की तैयारी कर ली है। वन अधिकारियों ने तेंदुए के देखे जाने की पुष्टि की है और लोगों से अपील की है कि वे खेतों की ओर अकेले न जाएं और बच्चों को भी सावधान रखें। वहीं ग्रामीणों में डर का माहौल है और प्रशासन लगातार निगरानी में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed