फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur passengers will get two more trains

सहारनपुर के यात्रियों को दो ट्रेनें और मिलेंगी

Sun, 06 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur passengers will get two more trains
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन पर थर्मेल स्क्रीनिंग के लिये लाइन में लगे यात्री - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। सहारनपुर में इनमें से दो प्रमुख ट्रेनें यात्रियों को मिल सकेंगी। इनमें एक है धनबाद एक्सप्रेस और दूसरी डिबरूगढ़ एक्सप्रेस। धनबाद एक्सप्रेस का रोजाना संचालन किया जाएगा जबकि दूसरी गाड़ी सप्ताह में एक बार ही चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में सफर के लिए आरक्षण व्यवस्था 10 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

रेलवे से जारी निर्देश के तहत 03307 धनबाद फिरोजपुर स्पेशल धनबाद से चलकर रात 02.50 बजे यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह फिरोजपुर से धनबाद की ओर जाते समय यह ट्रेन रात में 12.10 बजे स्टेशन पर आएगी। इस स्पेशल ट्रेन से यात्री गया, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, रामपुर, रुड़की, यमुनानगर, अंबाला जैसे प्रमुख स्टेशनों का सफर करेंगे। इसके अलावा 05933-05934 अमृतसर डिबरूगढ़ एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार चलेगी। अप और डाउन रूट पर ट्रेन के दिन मंगलवार और शुक्रवार रहेंगे। डिबरूगढ़ से आते समय यह ट्रेन दोपहर 02.45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वहीं, अमृतसर से रात में 9.50 बजे यह ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन के साथ ही यात्रियों को कोविड नियम के अनुरूप यात्रा करनी होगी। उन्हें स्टेशन पर प्रवेश से लेकर ट्रेन में सफर करने तक सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया सहित अन्य सावधानियों का ध्यान रखना होगा। रविवार को दोपहर के समय जनशताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे यात्रियों को भी इन मानकों से गुजरने के बाद ही स्टेशन से बाहर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया इससे पहले से चल रही ट्रेनों में 02903-04 पंजाब मेल नियमित रूप से चल रही है। 02053-54 जन शताब्दी एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चल रही है। इसके अलावा 02357-58 कोलकाता अमृतसर सुपरफास्ट सप्ताह में दो बार और 02407-02408 कर्मभूमि एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार चल रही है। कोरोना काल में इन ट्रेनों में आगे यात्रियों की स्थिति कैसे रहेगी, यह कहना फिलहाल मुश्किल है।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन पर थर्मेल स्क्रीनिंग के लिये लाइन में लगे यात्री

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन पर थर्मेल स्क्रीनिंग के लिये लाइन में लगे यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed