{"_id":"6065df028ebc3e59274e0f24","slug":"saharanpur-paper-mill-gm-died-due-to-corona-death-of-report-positive-before-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : पेपर मिल के जीएम की कोरोना मौत, 25 मार्च को पाॅजिटिव आई थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : पेपर मिल के जीएम की कोरोना मौत, 25 मार्च को पाॅजिटिव आई थी रिपोर्ट
Thu, 01 Apr 2021 08:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
सहारनपुर स्थित स्टार पेपर मिल में जीएम (आइटी) एपी गर्ग (52 वर्षीय) की मौत हो गई। 25 मार्च को उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई थी। वह होम आइसोलेशन में थे। ब्रहस्पतिवार शाम उनकी तबीयत खराब हुई। परिजन उनको अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण से भविष्य में बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी टीकाकरण योजना का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
सीएचसी सरसावा के अधीक्षक डॉ. राजेश ने बताया कि पहले दिन 267 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। गंगोह सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया के अनुसार गंगोह सीएचसी में 140, तीतरो पीएचसी में 120, सिकंदरपुर में 67, कुंडा कलां में 60, दूधला में 50 और सलारपुरा में 38 ने कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
बड़गांव पीएचसी पर करीब 100 लोगों का टीकाकरण कराया है। चिलकाना की सीएचसी सुल्तानपुर में 80 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन दी गई। वैक्सीन देने में स्टाफ नर्स उजमा, फार्मेसिस्ट सुशील राणा, डॉ. वासिफ, शशि त्यागी, जयप्रकाश शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन