{"_id":"68123122358331bdd20cc16b","slug":"saharanpur-pakistan-flag-was-pasted-on-the-road-when-the-student-tried-to-lift-it-it-created-a-ruckus-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सड़क पर चिपका था पाकिस्तान का झंडा, छात्रा ने किया उठाने का प्रयास तो हो गया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सड़क पर चिपका था पाकिस्तान का झंडा, छात्रा ने किया उठाने का प्रयास तो हो गया बवाल
Wed, 30 Apr 2025 07:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:49 PM IST
सार
पहलगाम अटैक के विरोध में हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान का झंडा सड़क पर चिपकाया था। इसी को स्कूटी सवार छात्रा ने उठाने का प्रयास किया। हालांकि उसके परिजनों का कहना है कि उसका पेन गिर गया था, जिसे वह उठा रही थी।
विज्ञापन
सड़क पर लगाया गया पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगोह नगर के सहारनपुर बस स्टैंड चौराहे पर एक छात्रा ने सड़क पर चिपके पाकिस्तान के झंडे को उठाने का प्रयास किया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों ने इसे राष्ट्र विरोधी कृत्य बताया। इसके बाद विद्यालय ने छात्रा को निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा मंगलवार सुबह कुछ हिंदू एवं छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सड़क पर चिपकाया गया था। वायरल वीडियो में एक विद्यालय की 11वीं की छात्रा अपनी स्कूटी साइड में खड़ी करके इस झंडे को सड़क से उतारने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि वह झंडा उतारे बिना ही वहां से चली जाती है। इसका वीडियो सामने आने पर क्रांति सेना शिवसेना ने बैठक कर इसे राष्ट्रभावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिरोही ने डीएम से छात्रा और विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। बैठक के उपरांत कार्यकर्ता संबंधित विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य से छात्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा को निष्कासित कर दिया है।
छात्रा और परिजनों ने आरोपों को किया खारिज
छात्रा और उसके परिजनों ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्रा का पेन वहीं पर गिर गया था, जिसे वह ढूंढ रही थी। संयोगवश वहीं पाकिस्तान का झंडा चिपका हुआ था, जिसे उठाने की बात गलत तरीके से प्रचारित की जा रही है।
छात्रा और उसके परिजनों ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्रा का पेन वहीं पर गिर गया था, जिसे वह ढूंढ रही थी। संयोगवश वहीं पाकिस्तान का झंडा चिपका हुआ था, जिसे उठाने की बात गलत तरीके से प्रचारित की जा रही है।