फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: On seeing the police, two miscreants ran away and opened fire in a filmy style, caught with smack

Saharanpur: पुलिस को देखते ही फिल्मी अंदाज में गोली चलाते हुए भागे दो बदमाश, 50 लाख की स्मैक के साथ चढ़े हत्थे

Mon, 25 Aug 2025 05:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 25 Aug 2025 05:32 PM IST
सार

मानकमऊ से थरौली जाने वाले मार्ग पर चेकिंग करती कुतुबशेर पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा तो उन्होंने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: On seeing the police, two miscreants ran away and opened fire in a filmy style, caught with smack
बरामद की गई स्मैक। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। रविवार देर रात कुतुबशेर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों से 50 लाख रुपये की 502 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन

 

थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह टीम के साथ मानकमऊ से थरौली जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। भागने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा करते हुए बदमाशों की घेराबंदी की। भागते समय बदमाशों की बाइक फिसल गई। इसके बावजूद उन्होंने पुलिस पर फिर से फायरिंग की। फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आसिफ निवासी मोहल्ला ढोलीखाल व साजिद निवासी मोहल्ला सिराजान थाना कुतुबशेर के रूप में हुई। इनके पास से 502 ग्राम स्मैक, दो तमंचे, चार कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
 
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश टॉप-10 अपराधी
पकड़े गए आरोपी थाना कुतुबशेर के हिस्ट्रशीटर और टॉप-10 अपराधी हैं। आरोपी आसिफ के खिलाफ 23 व साजिद पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। दूसरे प्रदेशों से स्मैक लाकर जिले के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड के जिलों में सप्लाई करते थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed