फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Officers cried about the budget, BJP MLA kept a bundle of Rs 50 thousand in front of the officers

Saharanpur: अफसरों ने रोया बजट का रोना, बीजेपी विधायक ने सामने रख दी 50 हजार की गड्डी, बोले- लो करो काम

Mon, 21 Jul 2025 10:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Jul 2025 10:29 PM IST
सार

सर्किट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक राजीव गुंबर ने बैठक की। इस दौरान अफसरों ने हर काम के लिए पैसे की कमी बताई तो विधायक भड़क गए। 

विज्ञापन
Saharanpur: Officers cried about the budget, BJP MLA kept a bundle of Rs 50 thousand in front of the officers
अफसरों को 50 हजार रुपये की पेशकश करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत निगम और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में निगम ने रुपयों का रोना रोया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर मेज पर रख दिए। उन्होंने कहा कि जब जनहित कार्य के लिए निगम रुपयों का रोना रो रहा है तो काम कैसा होगा। जनहित कार्य के लिए मैं अपनी जेब से पैसे देने के लिए तैयार हू्ं। 
विज्ञापन

 

सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न कार्यों के न होने पर नाराजगी जाहिर की। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि रायवाला बाजार में बीच सड़क पर दो खंभे विद्युत निगम के खड़े हैं। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि खंभे हटाने का एस्टीमेट बना दिया गया है, जिसका पैसा जमा करना होगा। इतना सुनते ही नगर विधायक गुस्से से भर गए। उन्होंने कहा कि यदि जनहित कार्य के लिए भी पैसा चाहिए तो जनता के काम कैसे होंगे। विद्युत निगम पहले गलत खंभे लगवाता है फिर उन्हें हटाने के लिए जनता से पैसे मांगता है। यदि निगम को पैसे चाहिए तो मैं देता हूं। 
 
विज्ञापन

उन्होंने अपनी जेब से रुपये निकाले और विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि पैसे लो और जनता का कार्य करो। इस पर अधिकारियों की नजरें झुक गईं। उनके साथ-साथ गंगोह विधायक कीरत सिंह और रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने भी यही बात रखी। 
 

पेपर मिल रोड पर इंदिरा कॉलोनी और टैगोर गार्डन में अनेक विद्युत खंभे फालतू खड़े हैं, जिन्हें तत्काल हटाए जाने की आवश्यकता है। अमरदीप कॉलोनी में तारें लटकी हुई हैं। 66 केवी लाइन के इंसुलेटर टूटे हैं, जिन्हें ठीक कराया जाए। 
 

तोता चौक पर भी ट्रांसफार्मर रखा है, जिसे हटाने का पैसा जमा कराया जा चुका है। निगम ने अभी तक भी उस ट्रांसफार्मर को नहीं हटाया है। जैन बाग विद्युत स्टेशन पर बिजली कट से जनता परेशान है। बैठक में गंगोह विधायक कीरत सिंह, देवेंद्र निम, उमर अली खान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विद्युत निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed