फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: officer dead body found in his house in saharanpur, chance of suicide

सहारनपुर: पशुधन प्रसार अधिकारी का गोली लगा शव मिलने से हड़कंप, आत्महत्या की आशंका

Wed, 03 Nov 2021 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Nov 2021 12:46 PM IST
सार

सहारनपुर के नुमाइश कैंप के रहने वाले डॉ. सुशील कुमार बरुकी में पशु सेवा केंद्र में नियुक्त थे। बुधवार को उनका गोली लगा शव उनके आवास पर पड़ा मिला। आत्महत्या की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
Saharanpur:  officer dead body found  in his house in saharanpur, chance of suicide
suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के बरुकी पशु सेवा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. सुशील कुमार की गोली लगी हुई लाश उनके सरकारी आवास पर पड़ी हुई मिली। पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


सहारनपुर के पंजाबी कॉलोनी नुमाइश कैंप के रहने वाले डॉ. सुशील कुमार बरुकी में पशु सेवा केंद्र में नियुक्त थे। वह लगभग 3 वर्षों से बरुकी में तैनात थे। पहले वह बरूकी में कमरा लेकर रहते थे बाद में पशु सेवा केंद्र में ही सरकारी क्वार्टर में रहने लगे थे। उनके साथ जलालाबाद निवासी आकाश भी रहता था जो प्राइवेट तौर पर काम करता था। 
विज्ञापन


आकाश ने बताया कि सुबह उठने के बाद उसने डॉ सुशील को चाय पिलाई। डॉ. सुशील ने बाइक ठीक कराने के लिए तथा कपड़ों पर ईस्त्री कराने के लिए आकाश को बरुकी बाजार में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन 8:30 बजे आकाश जब बाजार से लौटकर सरकारी क्वार्टर में पहुंचा तब उसने डॉक्टर सुशील की गोली लगी हुई लाश देखी। वह दौड़ कर बाहर आया और उसने इसकी सूचना वहां मौजूद ग्रामीणों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पशु सेवा केंद्र पर एकत्र हो गए। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान एसपी ग्रामीण रामअर्ज, सीओ नगीना सुमित शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात हरीश चंद्र जोशी, चौकी इंचार्ज महेश मलिक मौजूद रहे।मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी फिंगरप्रिंट तथा नमूने लिए। पुलिस घटना की आत्महत्या तथा अन्य एंगल से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed