फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Yamuna river in spate due to rain on mountains, temporary bridge including eight boats washed

Saharanpur News: पहाड़ों पर हुई बारिश से यमुना नदी उफान पर, आठ नाव समेत अस्थाई पुल बहा, कई गांव से संपर्क कटा

Thu, 01 Jun 2023 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Jun 2023 11:38 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद अचानक यमुना  नदी में पानी छोड़े जाने पर यमुना नदी उफान पर आ गई। अचानक आए पानी से यमुना के किनारे खड़ी आठ नाव बह गईं, साथ ही अस्थाई पुल भी बह गया। दो ग्राम पंचायतों से संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Yamuna river in spate due to rain on mountains, temporary bridge including eight boats washed
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर दो दिन से हो रही बारिश के बाद सहारनपुर में यमुना में सुबह सवरे पानी छोड़ दिया गया। अचानक आये पानी से चिलकाना के आसपास के गांवों के लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


फिलहाल दो ग्राम पंचायतों का जनपद से संपर्क कट गया है। यमुना नदी में बनाया गया अस्थायी पुल भी ज्यादा पानी आने के कारण टूट गया है। ग्रामीणों का यमुना को पार करने का एक मात्र सहारा नाव है। जो नाव यमुना के किनारे पड़ी थी, उनमें से आठ नाव पानी ज्यादा होने के कारण बह गई हैं। नदी में नाव के न लगने से लोगों को नदी पार करने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: महिला पहलवानों के समर्थन में BKU का प्रदर्शन, यशोद ऋषिकेश भास्कर सहारनपुर के नए कमिश्नर बने
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी में अचानक ज्यादा पानी छोड़े जाने की सूचना ग्रामीणों तक न पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। यदि समय रहते जिला प्रशासन द्वारा नदी में पानी छोड़े जाने की सूचना मिल जाती, तो स्थानीय लोग अपने बचाव के लिए कुछ कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed