{"_id":"62387cdcf66d637bca39df88","slug":"saharanpur-news-two-girls-left-house-after-insisting-on-living-together-family-demanded-action-from-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेलियों की जिद: परिजनों से कहा- हमारी तलाश न करना, चिट्ठी में कुछ ऐसा लिख घर छोड़कर चली गईं दो युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेलियों की जिद: परिजनों से कहा- हमारी तलाश न करना, चिट्ठी में कुछ ऐसा लिख घर छोड़कर चली गईं दो युवतियां
Mon, 21 Mar 2022 07:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:30 PM IST
सार
सहेलियों ने साथ रहने की जिद पर घर छोड़ दिया। दोनों युवतियां चिट्ठी लिखकर घर से चली गईं। अब दोनों के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सहारनपुर जनपद में चिलकाना कस्बे के एक मोहल्ला निवासी दो सहेलियां स्वेच्छा से घर छोड़कर चली गईं। उन्होंने परिजनों के लिए छोड़ी चिट्ठी में तलाश न किए जाने की बात लिखी है। इनमें से एक युवती की अगले माह शादी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद कस्बे के मोहल्ले जाकिर हुसैन में रहने वाली दो सहेलियां अपने घर से गायब हो गईं। इनमें एक की उम्र 22 और दूसरी की 28 साल है। काफी देर बाद जब वे परिजनों को नहीं दिखाई दीं तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। इसी दौरान परिजनों को घर से एक छोटी सी पर्ची मिली, जिस पर दोनों युवतियों ने अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर जा रही है। उन्हें खोजने की कोशिश न करें। हम दोनों एक साथ रहना चाहते हैं। घर से बहुत दूर जा रहे हैं। अगर हम आपको मिल भी जाएं तब भी वापस नहीं आएंगे। हमें एक साथ रहने दो, वरना मार दो। हम मर जाएंगे, लेकिन शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रेमिका का मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद परिजन इस पर्ची पर लिखी चिट्ठी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटियों को तलाश करने की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें: यूपी: कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दोस्तों ने बनाया वीडियो, कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा, लगाया जाम
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि रविवार शाम दो लड़कियों के अपनी मर्जी से घर छोड़ने की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम लड़कियों की खोज के लिए लगाई गई है। दोनों लड़कियां बालिग हैं। इनमें से एक की शादी अगले महीने होने वाली थी।