फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Three people have died in road accidents of second day of New Year

हादसों का कहर: नए साल के दूसरे दिन बुझे तीन घरों के चिराग, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 02 Jan 2023 06:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Jan 2023 06:11 PM IST
सार

हादसों का कहर : नए साल के दूसरे दिन सहारनपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन घरों के चिराग बुझ गए। मरने वालों में दो चाचा-भतीजे थे। वहीं तीनों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Three people have died in road accidents of second day of New Year
सहारनपुर में हादसों का कहर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क मार्ग पर हुए हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि मृतकों में दो चाचा-भतीजे थे। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीनों घायलों को अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अभी तक किसी भी पीड़ित परिवार की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए थाना में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


रविवार रात थाना क्षेत्र के गांव नानूमाजरा निवासी सुंदर (45) पुत्र फूल सिंह व उसका भतीजा राजेश (30) पुत्र रिषीपाल बाइक से यमुना नगर की ओर से वापस अपने गांव आ रहे थे। जब वे टोल प्लाजा से कुछ पहले एक होटल के समीप से गुजर रहे थे, तभी अचानक धुंध के कारण वह एक ट्रक से टकरा गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें सीएससी सरसावा लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी होगी

उधर, थाना क्षेत्र के ग्राम माजरी कला निवासी राजपाल का बेटा गौरव (27) बाइक द्वारा सरसावा से नकुड़ रोड से होकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों की मदद से पुलिस ने उसे सीएससी भिजवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रोहटा में सांड ने ली महिला की जान, मुंडाली में बच्ची की हत्या, यहां पढ़ें-खास खबरें

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed