फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News : The police has arrested the crook Mumtaz of 25 thousand prized

Saharanpur: 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, पेट्रोल पंप पर हुई लूट का खुलासा, कई वारदातों को दिया था अंजाम

Thu, 20 Apr 2023 09:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Apr 2023 09:39 PM IST
सार

Saharanpur News : पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कई वारदातों को करना कबूल किया है।

विज्ञापन
Saharanpur News : The police has arrested the crook Mumtaz of 25 thousand prized
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में फतेहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस, बाइक और दस हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में बदमाश ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर लूट सहित कई वारदात करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान फतेहपुर पुलिस ने एक सूचना पर मुमताज पुत्र मीर हसन निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी कांसेपुर थाना फरकपुर यमुनानगर को फतेहपुर थाना क्षेत्र में छुटमलपुर देहरादून राजमार्ग पर रसूलपुर फ्लाईओवर के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन


पूछताछ में मुमताज ने बताया कि वह पिछले सात माह से पुलिस से बचने के लिए नकुड़ के सादलगंज की पिलखनवाली गली में छिप कर रह रहा है। वह अपने साथियों यमुनानगर के थाना पांथारा के गांव लापरा निवासी जब्बार पुत्र मेहंदीहसन, जान मोहम्मद पुत्र रईस, मीर हसन और कुतुबशेर थाना क्षेत्र के कबाड़ी अकबर उर्फ सोनू के साथ मिलकर सड़क किनारे वाहनों से बैटरी आदि चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मुमताज ने बताया कि 20 मार्च को उसने जब्बार, जान मोहम्मद और मीरहसन के साथ मिल कर बेहट कोतवाली के गांव ताजपुरा में पेट्रोल पंप पर 62000 रुपये की लूट की थी। पांच अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में जान मोहम्मद और मीर हसन फरार हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया

थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि इस घटना के बाद एसएसपी ने मुमताज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप लूट का खुलासा होने पर अब उसमें शामिल दो बदमाश जान मोहम्मद और मीर हसन फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed