{"_id":"6120ecf27131ae3a8d3964d2","slug":"saharanpur-news-the-girl-student-has-blamed-molestation-on-principal-in-a-school-and-family-members-have-demand-to-action-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों की शिकायत पर आरोपी अबरार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों की शिकायत पर आरोपी अबरार गिरफ्तार
Sat, 21 Aug 2021 05:50 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:50 PM IST
सार
एक छात्रा ने प्रिंलिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इससे छात्रा के परिजनों में आक्रोश फैल गया। वहीं पुलिस ने आरोपी अबरार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य ने कक्षा पांच की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना का पता लगने पर छात्रा के परिजनों ने पहले आरोपी के घर और फिर थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है।
विज्ञापन
थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिका क्षेत्र के ही स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को स्कूल खुला था और छात्रों को बुलाया गया था। उसी दिन छात्रा ने अपने घर आकर परिजनों से शिकायत की कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने उसे कक्ष में बुलाकर छेड़छाड़ की है। इसका पता लगने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया है। परिजन तीन दिन तक चुप रहे, लेकिन शनिवार को आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। वहीं प्रधानाचार्य खुद ही थाने पहुंच गया। परिजनों ने थाने पर भी एकत्र होकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य अबरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अबरार ने पूछताछ में बताया कि बच्ची के परिजनों ने फीस मांगने पर उस पर झूठा आरोप लगाया है। मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है।
विज्ञापन