{"_id":"6400c3be071765fcb90abd23","slug":"saharanpur-news-the-girl-escaped-with-lover-with-cash-and-jewelery-before-marriage-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, जेवर-नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, जेवर-नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती
Thu, 02 Mar 2023 09:12 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:12 PM IST
सार
Saharanpur News : घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच युवती घर में रखे जेवर और नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।
विज्ञापन
लव मैरिज
विस्तार
घर में विवाह समारोह की तैयारी चल रही थी। लेकिन शादी से पहले ही युवती घर में रखे जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिता ने प्रेमी के परिजनों से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगे। अब उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद शिकायत की है।
विज्ञापन
सहारनपुर जनपद में क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती की शादी सात मई को होनी थी। घर में विवाह की तैयारी चल रही थी। दहेज में समान देने के लिए घर में लाखों रुपये भी रखे थे। पिता द्वारा पुत्री को उपहार में देने के लिए खेतों में खड़े पेड़ कटवाकर कुछ जेवर भी बनवाए गए थे। एक मार्च को युवती घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवर लेकर गांव निवासी युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह दो-तीन दिन में दोनों को बुला लेंगे। युवती के पिता ने फिर कहा तो आरोपी धमकी देने लगे और कहा कि यदि रिपोर्ट लिखाई तो उसे घर में नहीं रहने देंगे। पीड़ित ने गांव निवासी दो आरोपियों के खिलाफ अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
यह भी पढ़ें: Ram Rahim: सुकून के 40 दिन पूरे, कल आश्रम से होगा रवाना, अब फिर से जेल में करवटें बदलेगा राम रहीम
इस मामले में थाना अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।