{"_id":"61fcebf0ba51221b5c0268b4","slug":"saharanpur-news-the-dead-body-of-the-villager-was-found-lying-on-the-side-of-the-highway-the-police-engaged-in-the-investigation-of-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: हाईवे किनारे पड़ा मिली एक व्यक्ति की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: हाईवे किनारे पड़ा मिली एक व्यक्ति की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Feb 2022 02:33 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:33 PM IST
सार
सहारनपुर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गांव खटकाहेड़ी के पास भांकला रोड पर 50 वर्षीय ग्रामीण का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव खटकाहेड़ी के पास सड़क किनारे एक ग्रामीण का शव पड़ा है। सूचना पर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त कराई। पहचान गांव घाटहेडा निवासी राजू पुत्र अजब सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला
सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू बीती देर शाम से लापता था। उसके परिजनों ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ भी संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।