{"_id":"6244558d8fa69a49ec27b763","slug":"saharanpur-news-ssp-aakash-tomar-has-suspended-a-daroga-after-misbehave-with-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता से दुर्व्यवहार करना पड़ा भारी, एसएसपी ने दरोगा को किया निलंबित, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा नेता से दुर्व्यवहार करना पड़ा भारी, एसएसपी ने दरोगा को किया निलंबित, ये था पूरा मामला
Wed, 30 Mar 2022 06:35 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Mar 2022 06:35 PM IST
सार
भाजपा नेता के साथ अभद्रता करना एक दरोगा को भारी पड़ गया। एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर में गए भाजपा नेता से दरोगा ने अभद्रता कर दी। एसएसपी ने मामले की जांच के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया। पीड़ित भाजपा नेता नकुड़ देहात मंडल के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एक मामले को लेकर भाजपा के नकुड़ देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी थाना कुतुबशेर की चौकी पर तैनात दरोगा राहुल से मिलने गए थे, जिसके बाद भाजपा नेता ने दरोगा पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा
विज्ञापन
एसएसपी का कहना है कि वह इस दौरान छुट्टी पर थे। वापस लौटने पर मामले का पता चला। सीओ प्रथम प्रीति यादव और एसपी देहात अतुल शर्मा ने भी इस संबंध में आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दी, जिसके पश्चात दरोगा राहुल को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी
उधर, सूत्रों के मुताबिक मौके पर भाजपा नेता और दरोगा के बीच हाथापाई भी हुई है। पता लगने पर कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता थाना कुतुबशेर पर एकत्र हो गए थे और कार्रवाई की मांग की थी।