फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: smack smugglers have attacked on police team and victim family in the city

यूपी: स्मैक तस्करों ने पहले पीड़ित परिवार को पीटा, फिर पुलिस से हाथापाई, आरोपी को भी छुड़ाया, ये है पूरा मामला

Thu, 02 Sep 2021 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Sep 2021 08:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में स्मैक तस्करों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। यही नहीं आरोपियों ने पुलिस हिरासत से एक स्मैक तस्कर को भी छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur News: smack smugglers have attacked on police team and victim family in the city
स्मैक तस्करों ने छत तोड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बेहट क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में बुधवार रात स्मैक तस्करों ने गरीब परिवार के मकान की टीनशेड की छत तोड़ डाली। विरोध करने पर परिवार के लोगों को पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई की और अपने एक साथी को हिरासत से छुड़ा लिया। 

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों को पीटा
घटना बुधवार देर रात एक बजे की है। स्मैक तस्करी का गढ़ बन चुकी इंदिरा कॉलोनी में मुर्सलीन के मकान की टीनशेड की छत आरोपियों ने गिरा दी। पीड़ित का कहना है कि उसके घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को पीटा गया। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तस्कर को हिरासत में ले लिया। इस पर तस्करों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और अपने साथी को छुड़ा ले गए। वहीं पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। लोगों का कहना था कि पुलिस की मिलीभगत से इस कॉलोनी में स्मैक तस्करी का धंधा फल-फूल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर दो पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की है। मामले में कड़ी कार्रवाई जाएगी। वहीं सीओ बेहट रामकरण सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed