फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: shamli man died after hitting by a car when he was going to temple

सहारनपुर: कार की चपेट में आने से शामली के युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने हाइवे किया जाम, हंगामा

Mon, 25 Sep 2023 09:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Sep 2023 09:32 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश के शामली से पैदल यात्रा कर सहारनपुर जनपद के शाकंभरी देवी माता दर्शन के लिए जा रहे युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Saharanpur News: shamli man died after hitting by a car when he was going to temple
हाइवे जाम करते लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के नानौता थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कार की चपेट में आकर मां शाकंभरी देवी पैदल यात्रा में जा रहे युवक(25) की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने नगर के संजय चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस नर आश्वासन देकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


रविवार को शामली के मोहल्ला शांति नगर से मां  शाकुंभरी देवी युवा पैदल यात्रा संघ शामली में श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी जा रहे थे। यात्रा रात्रि करीब 11:30 बजे नगर के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंची तो एक कार की चपेट में आकर श्रद्धालु सूरज कुमार पुत्र राकेश विश्वकर्मा निवासी मोहल्ला शांति नगर शामली की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक की मौत से यात्रा संघ व परिजनों में कोहराम मच गया, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम नही लगने दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता राकेश विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मृतक युवक के परिजनों व यात्रा संघ के श्रद्धालुओं ने पोस्टमार्टम में देरी का आरोप लगाते हुए नगर के संजय चौक पर जाम लगा दिया।  

हाइवे स्थित संजय चौक पर जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को जल्द ही पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देते हुए समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में श्रद्धालु यात्री की मौत हो गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवक अपने पीछे एक पुत्री व पत्नी सहित परिजनों को रोताबिलखता छोड़ गया।

-मृतक युवक कर्नाटका में वेल्डिंग का काम करता है जो कि माँ शाकंभरी यात्रा में जाने के लिए दो दिन पहले ही अपने घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed