{"_id":"62be9f495173fd2d873d2c52","slug":"saharanpur-news-sending-a-letter-to-house-of-officer-of-bajrang-dal-has-threatened-to-kill-like-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder: व्यापारी कन्हैयालाल के बाद बजरंग दल के पदाधिकारी को जान मारने की धमकी, पत्र में लिखी ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder: व्यापारी कन्हैयालाल के बाद बजरंग दल के पदाधिकारी को जान मारने की धमकी, पत्र में लिखी ये बड़ी बात
Fri, 01 Jul 2022 04:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:58 PM IST
सार
व्यापारी कन्हैयालाल के बाद अब बजरंग दल के पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। घर के बाहर पत्र मिला है, जिसमें वारदात को अंजाम देने की तारीख भी लिखी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में रामपुर मनिहारान के व्यापारी कन्हैयालाल महेश्वरी के बाद अब बेहट में बजरंग दल के पदाधिकारी को राजस्थान के उदयपुर की तरह हत्या की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र उनके घर के गेट पर मिला, जिसमें लिखा है कि 17 जुलाई को उसका नंबर है। इस पत्र के मिलने के बाद बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों में आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद बेहट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्र को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेहट कोतवाली के गांव कलसिया निवासी रजत शर्मा बजरंग दल में जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख के पद पर है। रजत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके घर के बाहर गेट पर एक पत्र पड़ा मिला, जिसमें लिखा है कि रजत शर्मा अभी तो उदयपुर में ही घटना हुई है। लेकिन अब उसका नंबर है, आने वाली 17 जुलाई को।
विज्ञापन
रजत ने इस संबंध में बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों के जिला पदाधिकारियों को सूचना दी। जिला संयोजक हरीश कौशिक ने बताया कि घटना के संबंध में एसएसपी को अवगत करा दिया गया है। उधर, सूचना के बाद बेहट पुलिस भी रजत के घर पहुंची और पत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News : मां को लहूलुहान देख निकली बेटे की चीख, वारदात से हर तरफ दहशत
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बजरंग दल के पदाधिकारी के घर के गेट पर मिले पत्र की गंभीरता से जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर बजरंग दल के पदाधिकारी रजत शर्मा की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।