फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: SDM Ajay Kumar has reunited a woman with her husband and daughter

Unique Story: एसडीएम साहब! धन्यवाद, महिला की आंखों से छलके खुशी के आंसू, भावुक कर देगी पूरी कहानी

Thu, 10 Aug 2023 01:26 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Aug 2023 01:26 AM IST
सार

Unique Story : SDM साहब की मेहनत आखिर रंग ले आई। एसडीएम की मेहनत से एक महिला अपने बिछड़े हुए पति और बेटी से मिल गई है। अपने पति और बेटी को देखकर महिला की आंखों से खुशी के आंसू भी छलक पड़े।

विज्ञापन
Saharanpur News: SDM Ajay Kumar has reunited a woman with her husband and daughter
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर कोई भी इंसान अपनों से बिछड़कर फिर से मिल जाएं तो उसके लिए उससे बड़ी खुशी कुछ नहीं होती। ऐसा ही सहारनपुर में एक महिला के साथ हुआ है।

विज्ञापन


बताया गया कि नकुड़ में ढाई साल से नारी निकेतन में रह रही महिला को एसडीएम ने परिजनों से मिलवाया है। पति व बेटी से मिलकर महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।

विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने बताया कि चार मार्च 2021 को पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को नारी निकेतन भिजवाया था। इलाज के बाद ठीक हुई महिला ने अपना नाम अनीता पत्नी श्रवणदास, निवासी औरंगाबाद, बिहार बताया।

महिला ने बताया कि पति के अलावा उसकी एक पुत्री आरती भी है। सूचना भेजे जाने के बाद महिला का पति अपनी पुत्री आरती के साथ पहुंचा और अपनी पत्नी अनीता को पहचानकर अपने साथ ले जाने की अपील की। 

विज्ञापन

श्रवणदास ने बताया कि तीन साल पहले वह सरसावा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में काम करता था। मार्च 2021 में मानसिक रूप से अस्वस्थ उसकी पत्नी अनीता कहीं चली गई थी और तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। 

यह भी पढ़ें: दरिंदगी की हदें पार: दुष्कर्म करते रहे और युवती को बेचते रहे दरिंदे, पीड़िता की आपबीती से उड़े हर किसी के होश

इसके बाद वह वापस अपने गांव कर्मा मसूद, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद चला गया था। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट के प्रयास से अनीता अपने पति व बच्ची से मिल पाई, जिसके लिए परिवार ने एसडीएम व प्रशासन का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी इकबाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पांच मुकदमों की एफआईआर निरस्त, इन गंभीर धाराओं में दर्ज थे केस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed