फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News

Saharanpur News: सोने की नकली गिन्नी दिखाकर 10 लाख की ठगी का आरोप

Thu, 23 Jul 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur News
सहारनपुर। मुंबई स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने दो युवकों और एक महिला पर नकली सोने की गिन्नी दिखाकर 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव बरथाकायस्थ पठेड़ निवासी हरेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि वर्तमान में मुंबई स्थित एसबीआई बैंक में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 19 जुलाई को दो अज्ञात युवक और एक महिला उनसे मिले। आरोपियों ने पहले असली सोने की गिन्नी दिखाकर उनका विश्वास जीता और बताया कि उनके पास ऐसी कई गिन्नियां हैं, जिन्हें वह कम कीमत पर बेच देंगे। भरोसे में आकर आरोपियों को 10 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपियों ने असली गिन्नियों की जगह चालाकी से नकली गिन्नियां थमा दीं और रुपये लेकर भाग गए। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य से की शिकायत
सहारनपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी को शिकायत करते हुए जमीन कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है। अहमद बाग निवासी राजीव ग्रोवर व बेहट रोड चौधरी विहार निवासी जुल्फान का आरोप है कि भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें कब्जा नहीं मिल सका। पीड़ितों ने यह भी बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed