फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Police has awareness of people in a different way to rescue from Corona

यूपी: कोरोना से बचाव के लिए अनोखे अंदाज में किया जागरूक, सिर पर अलग तरह का हेलमेट पहने थे पुलिसकर्मी

Fri, 02 Apr 2021 05:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Apr 2021 05:14 PM IST
सार

  • पुलिस ने कोरोना से बचाव के लिए अलग अंदाज में किया जागरूक
  • पुलिसकर्मियों ने सिर पर लगाया था अलग तरह का हेलमेट

विज्ञापन
Saharanpur News: Police has awareness of people in a different way to rescue from Corona
कोरोना से बचाव के लिए पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना पुलिस ने छुटमलपुर में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को अनोखे अंदाज में जागरूक किया। छुटमलपुर में शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के दौरान पुलिसकर्मी अपने सिर पर अलग तरह का हेलमेट पहने हुए थे जो कोरोना के स्वरूप को प्रदर्शित कर रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब है : साहब... मैं थाने में शिकायत करने जाता हूं, इंस्पेक्टर मुझे गायत्री मंत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं
विज्ञापन


रैली में सबसे पीछे घोड़ा बग्गी पर यमराज की वेशभूषा में एक व्यक्ति को बैठाया गया था। वह माइक से अनाउंस करते चल रहे थे कि सावधान रहो, कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है, मास्क का प्रयोग अवश्य करो और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखो। लोगों को जागरूक करने का पुलिस का यह प्रयास काफी चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में गुरुवार को 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10299 पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को 12 कोरोना मरीज ठीक भी हुए। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 241 एक्टिव मरीज हैं। 


नये संक्रमितों में नवीन नगर के छह, बढ़तला के तीन, नकुड़, मुरारी नगर, मुराद खेड़ी गंगोह, हैम्स वाटिका कॉलोनी और सुल्तानपुर के दो-दो मरीज हैं। इनके अलावा सरसावा, नानौता, कोली माजरा गंगोह, कलसी गंगोह, मुराद खेड़ी गंगोह, जौला, बिजनौर, वसंत विहार दिल्ली रोड का एक-एक व्यक्ति है।

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव के लिए सरकारी की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed