{"_id":"62868e8ddaf4087af532f7c7","slug":"saharanpur-news-people-of-two-classes-clashed-over-molesting-the-girl-bjp-leaders-reached-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवती से छेड़छाड़ को लेकर भिड़े दो वर्गों के लोग, कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवती से छेड़छाड़ को लेकर भिड़े दो वर्गों के लोग, कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता
Fri, 20 May 2022 12:08 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 May 2022 12:08 AM IST
सार
युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो वर्गों के लोग आपस में भिड़ गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
धरनेपर पर ठैटे लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के देवबंद में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। मामला दो वर्गों के बीच का होने के चलते पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं घटना को लेकर भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
गुरुवार की देर रात्रि नगर के एमबीडी चौक पर दो वर्गों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि वहां से गुजर रही युवती के साथ मोहल्ला मोरी तेलियान निवासी युवकों ने छेड़छाड़ की। जबकि बताया जाता है कि कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें एक पक्ष का अब्दुल्ला और दूसरे पक्ष का आकाश घायल हो गया। घटना के विरोध में भाजपा नेता और एक वर्ग के लोग कोतवाली में जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा
विज्ञापन
वहीं मौके पर मौजूद सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा के समझाने बुझाने के बाद भी लोग नहीं माने और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा जारी रखा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक भाजपा नेताओं के नेतृत्व में लोग कोतवाली में जमा रहे और घटना को लेकर हंगामा करते रहे। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा है। स्थिति सामान्य है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप