फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Officers have released notice to 12 people including former minister Dharam Singh Saini in case of encroachment

बड़ी तैयारी: पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी समेत 12 को नोटिस, प्रशासन ने दी ध्वस्तीकरण की चेतावनी, ये है पूरा मामला

Wed, 20 Apr 2022 07:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Apr 2022 07:54 PM IST
सार

पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी समेत 12 दुकानदारों को नोटिस दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Saharanpur News: Officers have released notice to 12 people including former minister Dharam Singh Saini in case of encroachment
अवैध रूप से बनाई गईं दुकानें। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन के निर्देश पर सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी समेत 12 दुकानदारों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए हैं। कस्बा चिलकाना में बस स्टैंड के पास पशु चिकित्सालय की भूमि पर अवैध रूप से दुकानें बनाने को लेकर नोटिस दिए गए हैं। नोटिस में एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाने पर दुकानों के ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई है। इन दुकानों में दो दुकानें पूर्व राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के नाम पर भी हैं।

विज्ञापन


चिलकाना निवासी प्रमोद कुमार ने सात अप्रैल को मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि चिलकाना कस्बे में बस स्टैंड के पास खसरा नंबर 293 में पशु चिकित्सालय बना हुआ था। इसे तोड़कर कुछ लोगों ने वहां पर दुकानें बना ली हैं। जबकि मार्केट बनाने वालों के पास खसरा नंबर 295 का बैनामा है। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने नौ अप्रैल को विवादित भूमि का सर्वे किया था। इसकी रिपोर्ट 12 अप्रैल को अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंप दी गई थी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने नगर पंचायत चिलकाना के अधिशासी अधिकारी को बस स्टैंड के पास बनाई गई दुकानों के 12 मालिकों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलासा: अकबर बंजारा ने समुद्र के रास्ते बांग्लादेश तक बनाई 300 करोड़ की संपत्ति, बिजनौर में करोड़ों की जमीन, मेरठ में आलीशान कोठी

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने मंगलवार को धारा 211 नगर पालिका अधिनियम 1911 के अंतर्गत अतिक्रमण करने वाले 12 लोगों को नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि एक सप्ताह में अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिसका व्यय भी संबंधित दुकानदारों से लिया जाएगा। इन दुकानों में दो दुकानें पूर्व राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी की भी हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी

चिलकाना में पशु चिकित्सालय की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकानें बना ली है। राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिकायत सही पाई गई है। एडीएम प्रशासन के आदेश पर पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी समेत 12 दुकानदारों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए है। एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाया तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र राणा, अधिशासी अधिकारी, सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed