Saharanpur News: पुलिस चौकी के निकट युवक का शव मिलने से सनसनी, मारपीट के बाद बेल्ट से गला घोटकर की हत्या
सहारनपुर जनपद में एक युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। युवक का शव पुलिस चौकी के निकट मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक को बुरी तरह से मारपीट कर उसकी ही बेल्ट से गला घोटकर हत्या की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में यूपी उत्तराखंड बाॅर्डर पर स्थित काली नदी पुलिस चौकी के निकट युवक की हत्या कर शव खेत मे फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को ग्रामीण अपने खेत पर पहुंचे तो चौरादेव वाले रास्ते पर खेत मे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए गए थे और सिर के पीछे भी कई घाव नजर आ रहे थे। युवक के गले में बेल्ट बंधी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ड्रोन से सर्वे पूरा, अब अवैध भवनों पर होगी कार्रवाई, सुबह से तेज हई धूप, दिन का तापमान बढ़ा
वहीं शव की जांच करते हुए पुलिस ने युवक के गले मे बंधी उसकी बेल्ट को अलग किया। शव की हालत देखकर लग रहा था कि गंभीर रूप से मारपीट करने के बाद युवक की यहां लाकर उसकी ही बेल्ट से गला घोंट कर हत्या की गई है।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम तक यहां सब ठीक था। देर रात ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं शव मिलने वाली जगह भी सड़क से दूर नहीं है। सड़क के किनारे पाॅपुलर के पेड़ों के बीच शव मिला है।
प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को यहां डाला गया प्रतीत होता है। सिर पर काफी चोटें हैं तथा उसकी ही बेल्ट से गला घोंटा गया है। युवक की उम्र 25 वर्ष के करीब है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।