{"_id":"61dda496d6171f1300318d19","slug":"saharanpur-news-minister-dr-dharam-singh-saini-said-that-i-will-remain-in-the-bjp-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी छोड़ने की अफवाह: आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी बोले- मैं भाजपा में हूं और यहीं रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी छोड़ने की अफवाह: आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी बोले- मैं भाजपा में हूं और यहीं रहूंगा
Tue, 11 Jan 2022 09:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:09 PM IST
सार
स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को लेकर भी अफवाह फैल गई कि वो भी भाजपा पार्टी छोड़ रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा।
विज्ञापन
आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के साथ ही नकुड़ विधानसभा के विधायक व आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को लेकर भी अटकलें तेज हो गईं। दिन भर उनके भी भाजपा छोड़ कर जल्द सपा में शामिल होने की अफवाह उड़ती रहीं। जिससे दोनों पार्टियों में हलचल मच गई। हालांकि शाम को मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी का वीडियो जारी हुआ, जिसमें उन्होंने अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा कि वो भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही डॉ. धर्म सिंह सैनी ने बसपा छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने 2017 के विस चुनाव में नकुड़ सीट से ही लड़वाया था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में वह आयुष राज्यमंत्री है। मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दिया और अखिलेश यादव से मुलाकात की। अचानक हुए घटनाक्रम से सियासी हल्के में अटकलें तेज हो गईं कि मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी भी मौर्य के साथ इस्तीफा देंगे। दिन भर उनके सपा में जल्द शामिल होने की अफवाह उड़ती रहीं। डॉ. धर्म सिंह सैनी मंगलवार को लखनऊ में ही है। शाम तक डॉ. धर्म सिंह सैनी की ओर से कोई बयान नहीं आने से अफवाहों को बल मिलता रहा। शाम को डॉ. धर्म सिंह सैनी के बयान का वीडियो जारी हुआ, जिसमें उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मेरे बड़े भाई, लेकिन गलत किया
वीडियो में डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य मेरे बड़े भाई हैं और बड़े भाई रहेंगे। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी जानकारी नहीं है। पता चला है कि जो उन्होंने सपा में जाने वालों की सूची दी है, उसमें मेरा भी नाम है, उन्होंने यह मेरे से पूछे बिना किया, जो गलत किया। मैं इसका खंडन करता हूं। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा।
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश