सहारनपुर: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के बीच मारपीट, हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़, ये है पूरा मामला
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान सीनियर और जूनियर छात्रों ने एक-दूसरे के हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के सरसावा में शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। छात्रों ने एक दूसरे के हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। इसकी सूचना पर रात में ही मेडिकल प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने छात्र हिमांशु की तहरीर पर सात मेडिकल छात्रों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात्रि एक बजे जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। बताया गया कि एमबीबीएस के 2019 और सीनियर बैच के छात्रों की मंगलवार रात मेडिकल कॉलेज के समीप एक रिसॉर्ट में पार्टी थी, जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल थे। वहां पर किसी बात को लेकर छात्रों में बहस हो गई जो बढ़कर हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। आलम ये हुआ कि रिसॉर्ट में पार्टी के बाद रात्रि में एक बजे के करीब सभी छात्र मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पहुंचे तो वहां भी जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे के हॉस्टल के कमरों में तोड़फोड़ भी की गई।
यह भी पढ़ें: लिव-इन का खौफनाक अंत: नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, गर्भवती सीमा को दी ऐसी मौत, लाश देख कांपी लोगों की रूह
सूचना मिलते ही रात्रि में मेडिकल चौकी पुलिस और हॉस्टल वार्डन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों को अलग-अलग किया। बुधवार को 2019 बैच के छात्रों ने सीनियर छात्रों के विरुद्ध सरसावा थाने में मारपीट आदि की नामजद तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: अनुसूचित जाति के अपमान का बड़ा मामला: अब चंद्रशेखर आजाद पहुंचे गांव, जमकर हुई नारेबाजी
इसके बाद पुलिस ने एमबीबीएस के छात्र हिमांशु की तहरीर पर सात छात्रों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी छात्रों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार वार्डन की टीम बनाई गई है जो जल्द ही पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।