फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Maulana Mufti Asad Qasmi has targeted the statement of Deputy CM Keshav Prasad Maurya

यूपी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर उलमा का पलटवार, बोले- हिंदू-मुस्लिमों के नाम पर राजनीति करती है भाजपा

Wed, 01 Dec 2021 08:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Dec 2021 08:18 PM IST
सार

डिप्टी सीएम के बयान पर देवबंद से मौलाना ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही हिंदू-मुस्लिमों पर राजनीति करती रही है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Maulana Mufti Asad Qasmi has targeted the statement of Deputy CM Keshav Prasad Maurya
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट अयोध्या-काशी में मंदिर निर्माण जारी है, अब मथुरा की तैयारी है, को लेकर उलमा ने नाराजगी का इजहार किया है। इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही हिंदू-मुस्लिमों पर राजनीति करती रही है। इसके अलावा भाजपा के पास कोई दूसरा नारा नहीं है। 

विज्ञापन


बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा चुनाव से पूर्व बीजेपी को जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है, इसलिए वह फिर से मंदिर मस्जिद का मुद्दा उछाल रही है। डिप्टी सीएम को इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता है। उन्हें चाहिए कि जो उनका नारा था सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर उस नारे पर खरा उतरें, लेकिन बीजेपी सरकार जिन नारों और मुद्दों को लेकर आई थी, उन नारों और मुद्दों पर जरा भी अमल नहीं किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी को चुनाव से पूर्व जमीन खिसकती नजर आ रही है, इसलिए उसने 
हिंदू मुस्लिमों के नाम पर राजनीति करनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। बता दें कि डिप्टी सीएम ने प्रयागराज से ट्वीट किया था कि अयोध्या-काशी में मंदिर निर्माण जारी है, अब मुथरा की बारी है। इसे लेकर काफी हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed