फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Fraud of rs5 Lakh in Saharanpur on Promise of Canada Visa, Fake Documents Provided

Saharanpur News: कनाडा भेजने के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी, फर्जी वीजा और ऑफर लेटर थमाए

Thu, 11 Sep 2025 11:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 11 Sep 2025 11:32 AM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में कनाडा भेजने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये की ठगी हुई। एजेंट ने फर्जी वीजा, ऑफर लेटर और एंबेसी के नकली दस्तावेज तक थमा दिए। साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Fraud of rs5 Lakh in Saharanpur on Promise of Canada Visa, Fake Documents Provided
साइबर ठगी के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में विदेश जाने का सपना देख रहे एक युवक को भारी ठगी का शिकार होना पड़ा। गंगोह क्षेत्र के कल्लरहेड़ी निवासी सागर कुमार ने आरोप लगाया कि उसे कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, पंजाब के पठानकोट स्थित ब्राइड स्टेप सर्विस नाम की एजेंसी से उसका संपर्क हुआ। एजेंट ने वेबसाइट और व्हाट्सएप के जरिए भरोसा दिलाते हुए रकम मंगाई। इसके बदले में युवक को कनाडा की वेबले कॉर्पोरेशन कंपनी का फर्जी वर्क वीजा, ऑफर लेटर और एंबेसी के नाम से तैयार किए गए नकली दस्तावेज थमा दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का कहना है कि ठगों ने रकम लेने के लिए अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इसमें मेहंगा सिंह, बिर्डाविंदर सिंह, राहुल कुमार, बिट्टू सिंह, सुरिंदर सिंह और कुलविंदर सिंह के खाते शामिल बताए जा रहे हैं।

पीड़ित ने एजेंट के नाम, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स पुलिस को उपलब्ध करा दी हैं। इस मामले में डीआईजी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दिए गए नामों और खातों की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed