हादसा: अचानक भर-भराकर गिरा लिंटर, मलबे में दबे चार मजदूर, चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण, दो की हालत गंभीर
Saharanpur News : सहारनपुर में अचानक भर-भराकर लिंटर गिर गया। लिंटर गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। इस दौरान मजदूरों की चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद में नागल क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में लिंटर गिरने से चार मजदूर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने उन्हें मलबे के नीचे से निकालकर नागल सीएचसी भर्ती कराया।
बताया गया कि दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सुबे सिंह गांव के बस अड्डे के निकट मकान का निर्माण कर रहा है। वहीं, शुक्रवार को सुबह से ही करीब 10 मजदूर मकान का लिंटर डाल रहे थे और मकान का करीब आधा लिंटर डल चुका था। इसी बीच करीब 11 बजे अचानक लिंटर के नीचे लगी बल्ली नीचे मिट्टी में धंस गई और भर-भराकर लेंटर गिर गया। जिससे चार मजदूर मलबे में दब गए।
वहीं, लिंटर के गिरते ही अन्य मजदूरों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर सैकड़ो ग्रामीण मौके के ओर दौड़ पड़े। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे हुए मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात
इस हादसे में शाहनवाज पुत्र शहीद, यशपाल पुत्र सुल्हर सिंह गांव बोहडूपुर एवं फारूक पुत्र अनीश और नवाब पुत्र जहुर हसन निवासी गांव कोटा घायल हो गए। चिकित्सकों ने फारूक और यशपाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान