{"_id":"60ec021624f3ac195426a85d","slug":"saharanpur-news-flood-in-shakambhari-river-and-tractor-trolley-full-of-devotees-got-stuck-barely-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शाकंभरी नदी में बाढ़ जैसे हालात, पानी में फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली, काफी देर तक अटकी रहीं श्रद्धालुओं की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शाकंभरी नदी में बाढ़ जैसे हालात, पानी में फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली, काफी देर तक अटकी रहीं श्रद्धालुओं की सांसें
Mon, 12 Jul 2021 02:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:29 PM IST
सार
शांकभरी नदी में सोमवार को अचानक बाढ़ जैसे हालात हो गए। इस दौरान श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में फंस गई।
विज्ञापन
सहारनपुर में नदी में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में शांकभरी नदी में सोमवार को अचानक बाढ़ जैसे हालात हो गए। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद नदी में पानी का तेज बहाव आया, जिससे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में फंस गई।
विज्ञापन
इस दौरान शांकभरी माता मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु दोनों ओर फंसे रहे और पानी के कम होने का इंतजार करते रहे। वहीं किनारों पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं की काफी देर तक जान खतरे में रही। ये सभी श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन