फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Father has died in road accident before five days of daughter marry

बेटी की शादी से पांच दिन पहले पिता की मौत, मातम में बदलीं खुशियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 10 Mar 2021 07:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Mar 2021 07:24 PM IST
सार

  • सहारनपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती
  • पिता की मौत से मातम में बदलीं खुशियां, 15 मार्च को होनी है बेटी की शादी

विज्ञापन
Saharanpur News: Father has died in road accident before five days of daughter marry
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बुधवार को एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
बता दें कि बुधवार को दोपहर के समय अपनी बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने आ रहे बाइक सवार दंपती ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। वहां ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन


नागल थाना क्षेत्र के गांव खटोली निवासी बृजेश कश्यप की बेटी की 15 मार्च को शादी होनी है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे बृजेश अपनी पत्नी बेबी के साथ बाइक पर सवार होकर सामान खरीदने बाजार आ रहे थे। तभी बस स्टैंड पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न होने के कारण 45 वर्षीय बृजेश का सिर सड़क में लगने से फट गया और उनकी पत्नी को भी काफी चोटें आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। वहां उपचार के दौरान बृजेश ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद ग्रामीण के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी की शादी 15 मार्च को होनी है। पिता की मौत के बाद बेटी का रो रो-कर बुरा हाल है।  


यह भी पढ़ें: देहरादून से मासूम का अपहरण कर मांगी थी 10 लाख की फिरौती, अब नहर में मिली लाश, घर का इकलौता पुत्र था अभय

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed