फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: family members and villagers have ruckus in SSP office in Harsh death case

यूपी: एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा, आरोपियों को फांसी दिए जाने के लगे नारे, हरिद्वार में मिली थी हर्ष की लाश

Wed, 30 Mar 2022 06:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Mar 2022 06:12 PM IST
सार

सहारनपुर में 11वीं के छात्र हर्ष की मौत के मामले में परिजनों व ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपियों को फांसी दिए जाने के जमकर नारे लगे।

विज्ञापन
Saharanpur News: family members and villagers have ruckus in SSP office in Harsh death case
हर्ष का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गांव दाबकी गुर्जर निवासी छात्र हर्ष की हरिद्वार में हुई मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट में नामजद कराए गए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी दिए जाने के नारे लगाए। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया। बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर गुस्साए लोग शांत हुए और पुलिस लाइन से चले गए।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दाबकी गुर्जर निवासी सुशील कुमार सैनी का 18 वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ निखिल सरसावा के केंद्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। 26 मार्च को हर्ष अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। इसके बाद हर्ष लापता हो गया था। सुशील कुमार सैनी का कहना है कि 27 मार्च को हर्ष के दोस्तों ने पुत्र से मोबाइल फोन पर बात कराई थी। आरोप है कि मामले में सरसावा पुलिस ने लापरवाही दिखाई। गुमशुदगी की तहरीर दी गई, लेकिन इंस्पेक्टर ने मामले को हल्के में लिया और पुत्र की तलाश नहीं कराई। 
विज्ञापन


इसके बाद देहात कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने छात्र की तलाश नहीं की। छात्र की लोकेशन हरिद्वार के ज्वालापुर में मिली। वह ग्रामीणों के साथ ज्वालापुर गए तो ट्रैक पर हर्ष का शव पड़ा मिले होने की जानकारी हरिद्वार पुलिस ने दी। हरिद्वार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में सुशील सैनी ने हर्ष के दो दोस्तों पर हत्या किए जाने का शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा

वहीं बुधवार को परिजन, सैनी समाज के लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर पुलिस लाइन पहुंचे व एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से हर्ष की जान गई है। पुलिस उसी दिन मामले में संज्ञान लेती तो हर्ष की जान बच जाती। पुलिस ने अब तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी दिए जाने के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी

इसके बाद मौके पर एसपी यातायात प्रेमचंद और सीओ फोर्स के साथ पहुंच गए। एसएसपी उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं थे। सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली सदर बाजार पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी सिटी ट्रैफिक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए और पुलिस लाइन से चले गए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed