फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Eight days judicial remand has approved of four sons of Haji Iqbal

UP: अदालत में पेश हुए हाजी इकबाल के चारों बेटे, आठ दिन का न्यायिक रिमांड मंजूर, पूछताछ में उगलेंगे सच

Wed, 18 Jan 2023 08:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Jan 2023 08:50 PM IST
सार

Saharanpur News : हाजी इकबाल के चारों बेटे बुधवार को अदालत में पेश हुए। कोर्ट से चारों का आठ दिन का न्यायिक रिमांड मंजूर हुआ।

विज्ञापन
Saharanpur News: Eight days judicial remand has approved of four sons of Haji Iqbal
हाजी इकबाल और बेटा जावेद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाने में दर्ज डकैती और रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चारों बेटों जावेद, अब्दुल वाजिद, अफजाल और अलीशान की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई। इस मामले में अदालत ने उनका आठ दिनों का न्यायिक रिमांड मंजूर किया। बाद में चारों को फिर से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को जगाधरी निवासी बलराज सेठी की ओर से मिर्जापुर थाने पर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल, उसके भाई महमूद अली और चारों बेटों के खिलाफ डकैती, रंगदारी मांगने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाड़े कत्ल: CCSU के छात्र को चाकू से गोदकर मार डाला, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस की ओर से एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में हाजी इकबाल के बेटों का 14 दिनों के न्यायिक रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बुधवार को पुलिस ने हाजी इकबाल के चारों बेटों जावेद, अब्दुल वाजिद, अफजाल और अलीशान को जिला कारागार से लाकर अदालत में पेश किया। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए इन चारों का न्यायिक रिमांड आठ दिन का मंजूर कर लिया है। इस मामले में अगली तारीख 25 जनवरी लगाई है।

यह भी पढ़ें: बेवफा चाय वाला: प्यार में धोखा खाए आशिकों को मिलती है विशेष छूट, खूब चर्चा में है Tea-Coffee का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed