फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur news: dogs attacked a girl, died during treatment, figures are shocking

सहारनपुर: खूंखार कुत्तों ने किशोरी पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत, चौंकाने वाले हैं आंकड़ें

Fri, 22 Apr 2022 07:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Apr 2022 07:20 PM IST
सार

अवारा कुत्ते रोजाना लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। सहारनपुर में एक महीने में ऐसी चार घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Saharanpur news: dogs attacked a girl, died during treatment, figures are shocking
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के चिलकाना से अपने गांव लौट रही किशोरी शाहीबा पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इलाज के दौरान घायल किशोरी की मौत हो गई। एक माह में जनपद में खूंखार कुत्तों के हमले की यह चौथी घटना है।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम को गांव नल्हेड़ा निवासी महमूद की 12 वर्षीय पुत्री शाहिबा अपनी सहेलियों के साथ चिलकाना से अपने गांव लौट रही थी। चिलकाना से बाहर निकलते ही कुत्तों के एक झुंड ने शाहिबा पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: शहरकाजी बोले- योगी सरकार का धार्मिक जुलूस व शोभायात्रा की अनुमति का कदम सराहनीय
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन घायल शाहिबा को कस्बे में एक डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने शाहिबा को घर भेज दिया। शुक्रवार की सुबह शाहिबा की तबीयत खराब होने लगी, तो उसे सहारनपुर में एक डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाहिबा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। 


वफादार जानवर कहलाने वाले कुत्तें अब खतरनाक होते जा रहे हैं। रोजाना ये लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आंकड़ें साफ बोलते हैं कि कुत्तें कितने जानलेवा साबित हो रहे हैं। सहारनपुर में एक महीने में ऐसी चार घटनाएं हो चुकी हैं।

इससे पहले भी हुई कई घटनाएं
पहली घटना- चिलकाना के गांव बुड्ढा खेड़ा में चार अप्रैल को कुत्तों ने छह साल की बच्ची शिफा को अपना निवाला बना लिया था।
दूसरी घटना- सात अप्रैल को तीतरों थाना क्षेत्र के गांव झाड़वन में लोकेंद्र की छह साल की बेटी कोयल को भी खूंखार कुत्तों ने अपना निवाला बनाया था।
तीसरी घटना- 17 अप्रैल को गांव बरथाकायस्थ पठेड निवासी 13 वर्षीय बालक जावेद पुत्र जब्बार चिलकाना से अपने गांव जा रहा था, तब कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed