फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Cycle rally has been started on the occasion of Amrit Mahotsav

सहारनपुर: अमृत महोत्सव के अवसर पर साइकिल रैली का शुभारंभ, न्यायाधीश बोले- प्रत्येक दिन होंगे कार्यक्रम

Sat, 02 Oct 2021 10:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Oct 2021 10:14 PM IST
सार

सहारनपुर में शनिवार को अमृत महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रत्येक दिन कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन
Saharanpur News: Cycle rally has been started on the occasion of Amrit Mahotsav
सहारनपुर में साइकिल रैली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने साइकिल रैली में हिस्सा लेकर आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होने हैं, जिनकी शुरुआत हो गई है। 

विज्ञापन


शनिवार को कचहरी परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा में माल्यापर्ण किया गया। उसके पश्चात स्कूल के बच्चों की विधिक साक्षरता/जागरूकता एवं जनसंपर्क रैली का आयोजन किया, जो कचहरी परिसर से होते हुए कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, हकीकतगर चौराहा, आईएमए हाल से होते हुए दीवानी कचहरी में संपन्न हुई। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रत्येक दिन कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, एवं सीओ दुर्गाप्रसाद तिवारी, अपर जिला जज आराधना रानी, अतिरिक्त जज परिवार न्यायालय मनोरमा, अपर जिला जज ललित नारायण झा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी साइकिल चलाई, साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता/जागरूकता कैंप का आयोजन हसनपुर चौक के निकट गौरी शंकर इंटर कॉलेज में किया गया। उसमें जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी सहित सभी न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों ने जनजन तक विधिक सेवा पहुंचाने हेतु अनेक योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: यूपी: घर से मंदिर के लिए निकली थी युवती, सिरफिरे आशिक ने रास्तें में रोककर बरसाईं गोलियां, फिर खुद घर जाकर उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed