फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Constable molested woman in Sealdah Express

UP: सिपाही की करतूत से ट्रेन में मचा हड़कंप, जीआरपी को सौंपा आरोपी, पीड़ित महिला ने बताई आपबीती

Sat, 03 Sep 2022 08:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Sep 2022 08:17 PM IST
सार

सिपाही की करतूत से एक्सप्रेस ट्रेन में हड़कंप मच गया। वहीं महिला की आपबीती सुन आरोपी सिपाही को दबोच लिया और जीआरपी को सौंप दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
Saharanpur News: Constable molested woman in Sealdah Express
ट्रेन में महिला से छेड़छाड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सियालदाह एक्सप्रेस में एसी कोच में चढ़े सिपाही ने एक महिला यात्री के साथ छेड़खानी कर दी। परिजनों ने घटना के विरोध में बिजनौर के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया और बाद में जीआरपी सहारनपुर पर घटना के संबंध में तहरीर दी। आरोपी सिपाही को जीआरपी को सौंप दिया गया है। इसके चलते ट्रेन 53 मिनट नजीबाबाद स्टेशन और करीब 20 मिनट सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। 

विज्ञापन


दुर्गापुर पश्चिमी बंगाल की रहने वाली महिला अपने परिवार के साथ सियालदाह एक्सप्रेस के एसी कोच- बी-2 में सफर कर रही थी। यह परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। आरोप है कि अनाधिकृत रूप में शाहजहांपुर से एसी कोच में चढ़े सिपाही योगेंद्र सिंह ने धामपुर स्टेशन के पास सीट नंबर 54 पर सफर कर रही महिला के साथ छेड़खानी की। महिला और उसके परिजनों ने विरोध किया। वहीं ट्रेन में सवार बरेली एस्कॉर्ट के सिपाही भी कोच मे पहुंच गए। 
विज्ञापन

 
बताया गया कि शुक्रवार मध्यरात्रि लगभग 12:08 बजे ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरपीएफ और जीआरपी का स्टाफ भी ट्रेन में पहुंच गया और आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया। रात्रि 1:02 बजे ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना कर दी गई। इसी बीच महिला रेलवे की हेल्प लाइन 139 पर सूचना दी, जहां से उन्हें सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सूचना देने के लिए कहा गया। बाद में 2:37 बजे ट्रेन सहारनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पहुंची, जहां महिला ने आरोपी सिपाही के खिलाफ थाना जीआरपी पर तहरीर दी। आरोपी सिपाही को बरेली के एस्कॉर्ट ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री दौरे की खास बातें: सीएम ने बिजनौर की धरती से जोड़ा उत्तराखंड का नाता, शहर को मिली ये बड़ी सौगात

शाहजहांपुर में तैनात है आरोपी सिपाही
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर में तैनात बताया जा रहा है और धामपुर बिजनौर का रहने वाला है। मामले को लेकर नजीबाबाद और सहारनपुर जीआरपी सीमा विवाद में उलझी है। वहीं मामला पुलिस जुड़ा होने के कारण रफा-दफा करने की कोशिश भी की जाती रही। आरोपी पुलिसकर्मी योगेंद्र कुमार का कहना है कि उसने अपना बैग बैठने के लिए महिला की सीट पर रखा था, तभी उसने बैग को नीचे फेंक दिया। सिपाही ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Bijnor: वंदे मातरम से हुई भाषण की शुरुआत, योगी बोले- पहले होते थे दंगे, अब यूपी में हो रहा निवेश

मामले की जानकारी है, लेकिन यह मामला नजीबाबाद क्षेत्र में हुआ है। इसलिए यहां से इसका कोई लेना देना नहीं है। जो भी कार्रवाई करेगी नजीबाबाद जीआरपी करेगी। - प्रीता सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी सहारनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed