फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Conflict between two sides for money dispute and six people injured

Saharanpur: दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग हुए घायल, ये रही विवाद की वजह

Fri, 07 Apr 2023 05:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Apr 2023 05:09 PM IST
सार

Saharanpur News : रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News: Conflict between two sides for money dispute and six people injured
सहारनपुर में दो पक्षों के बीच संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। बताया गया कि मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए हैं। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेहट में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

 
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पठानपुरा जसमौर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे इनाम पुत्र चांद व नजाकत पुत्र शराफत में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब रैंप पर उतरे नई-नई नस्ल के पशु, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर बटोर रहे खूब सुर्खियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के इनाम समेत रहमान पुत्र लाल खान, मोहसिन पुत्र इकबाल व दूसरे पक्ष के नजाकत, शराफत पुत्र सब्बीर व सलीम पुत्र नजीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। 

यह भी पढ़ें: UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed