{"_id":"6239d26647121f73e839b3cd","slug":"saharanpur-news-bsp-mp-haji-fazlur-rahman-demanded-construction-of-four-lane-road-to-maa-shakambhari-devi-temple-from-minister-nitin-gadkari-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने उठाई ये बड़ी मांग, संसद में मंत्री नितिन गडकरी को याद दिलाया 2018 में किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने उठाई ये बड़ी मांग, संसद में मंत्री नितिन गडकरी को याद दिलाया 2018 में किया वादा
Tue, 22 Mar 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:29 PM IST
सार
सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने मंगलवार को संसद में मंत्री नितिन गडकरी को 2018 में किया गया वादा याद दिलाया। उन्होंने मंत्री नितिन गडकरी से सहारनपुर से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक फोरलेन सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सहारनपुर से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक फोरलेन सड़क की मांग उठाई है। संसद सत्र के दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित करते हुए यह मांग उठाई।
विज्ञापन
सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा कि 2018 में आपने वादा किया था, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का ग्राम माजरा केवल सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसलिए मंदिर से एक सड़क निर्माण कराकर उत्तराखंड को जोड़ा जाए।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा के करनाल से सहारनपुर के गंगोह से वाया नानौता-देवबंद होते हुए मंगलौर उत्तराखंड तक नए फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। इससे हरिद्वार और चारधाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले
सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने दिल्ली से सहारनपुर तक बन रहे फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी लाने और सहारनपुर से यमुनोत्री तक फोर लेन सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सहारनपुर की मोहंड की पहाड़ियों पर पुराने लोहे के पुल को चौड़ा कराने की भी मांग रखी। सांसद ने कहा कि इस पुल पर अक्सर कई किलोमीटर का कई घंटों तक का जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंसी रहती है।