{"_id":"63a076bc950dd0497729ea1f","slug":"saharanpur-news-bsp-district-president-has-warned-to-peoples-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: BSP जिलाध्यक्ष की चेतावनी, खुद को बसपा का प्रत्याशी प्रचारित किया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: BSP जिलाध्यक्ष की चेतावनी, खुद को बसपा का प्रत्याशी प्रचारित किया तो खैर नहीं
Mon, 19 Dec 2022 08:06 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:06 PM IST
सार
सहारनपुर समाचार : BSP जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर खुद को बसपा का प्रत्याशी प्रचारित किया तो खैर नहीं।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी
विस्तार
सहारनपुर में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। छोटे दलों को छोड़ दें तो अभी तक किसी बड़े राजनीतिक दल ने निकाय अध्यक्ष या वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन कुछ स्वयंभू प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं। जो प्रचार सामग्री पर पार्टी अध्यक्ष और अन्य नेताओं के फोटो के साथ खुद के प्रत्याशी होने का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष ने ऐसे स्वयंभू प्रत्याशियों के लिए चेतावनी जारी की है।
जनपद में अभी तक आजाद समाज पार्टी ने कुछ जगहों पर वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं, लेकिन भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा या आम आदमी पार्टी ने अभी महापौर, नगर पालिका या नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद व सभासद के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। महानगर में कुछ वार्डों में बीते छह से आठ माह से प्रचार चल रहा है। लोग खुद को प्रत्याशी या संभावित प्रत्याशी बताकर प्रचार में जुटे हैं। बहुजन समाज पार्टी के नाम से भी प्रचार सामग्री कई वार्डों में चस्पा की गई है, जिसमें कुछ लोग खुद को प्रत्याशी बताकर प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शौर्य की तलाश: सूचना देने वाले को पुलिस देगी 50 हजार का इनाम, मां बोली- कुछ भी करो मेरे जिगर के टुकडे़ को लाओ
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने फेसबुक के माध्यम से ऐसे स्वयंभू प्रत्याशियों को चेताया है। उन्होंने लिखा है कि जनपद में बहुजन समाज पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यदि कोई अपने आपको प्रत्याशी लिखता है या होर्डिंग व अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री पर प्रत्याशी लिखा पाया जाता है तो उस पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: UP: पढ़िए बागपत जिले की बड़ी खबरें, आखिर दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, शौर्य की तलाश जारी