फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   West Uttar Pradesh Update: Read big news of Baghpat district

UP: पढ़िए बागपत जिले की बड़ी खबरें, आखिर दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, शौर्य की तलाश जारी

Mon, 19 Dec 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Dec 2022 07:29 PM IST
सार

West Uttar Pradesh Update : आखिर 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा गया। वहीं लापता शौर्य की तलाश जारी है। यहां पढ़िए बागपत जिले की बड़ी खबरें-

विज्ञापन
West Uttar Pradesh Update: Read big news of Baghpat district
बच्चे की तलाश करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत की थाना बिनौली पुलिस ने नोएडा एसटीएफ की टीम के साथ मिलकर 50 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा है। वहीं पांच दिन बाद भी सात साल के शौर्य का पता नहीं चलने पर पुलिस ने सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। यहां पढ़ें जिले की दिनभर की बड़ी खबरें-  

विज्ञापन


खबर- 1
बागपत में कोहरे के कारण शहर समेत कई गांवों में सोमवार को पांच घंटे बिजली गुल रही। वहीं बिजली न आने से लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी। उधर, नगर में मेरठ रोड पर 132 केवीए के बिजली घर में कोहरे के कारण मशीन ने ट्रिप किया। बताया गया कि जिले में कोहरे के कारण इस तरह की समस्या आगे भी रहेगी। 
विज्ञापन


उधर, कोहरे का जन-जीवन पर भी असर देखने को मिला। इस दौरान सड़कों पर वाहन रेंगकर चलते रहे। वहीं ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। इनके अलावा बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। वहीं सर्दी में लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में सांस व हृदय रोगियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर- 2
जनपद में एक भट्ठा मालिक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पीड़ित परिवार ने सरूरपुर के रहने वाले पांच युवकों पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। 

बताया गया कि आरोपियों द्वारा रंगदारी मांगने से परिवार के लोग दहशत में है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर- 3 
बागपत में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मिल अधिकारियों को ज्ञापन देकर गन्ना बकाया का जल्द भुगतान कराने की मांग की। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर एक सप्ताह में भुगतान न हुआ तो मिल गेट पर धरना देंगे। 

बताया गया कि भाकियू तोमर के कार्यकर्ता काफी समय से गन्ना बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। लेकिन मिल अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

खबर- 4
बड़ौत के सिनौली में सोमवार को ग्रामीणों ने ऑपरेटर द्वारा पेयजल टंकी का पानी रोके जाने के विरोध में हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ौत-छपरौली मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया।

वहीं मामला बढ़ता देख ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रधान और ग्राम सचिव ने पेयजल आपूर्ति सूचारू कराकर मामले को शांत कराया।

खबर- 5
बागपत में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर बड़ी बहन के साथ की मारपीट कर दी गई। इस दौरान आरोपियों ने युवती की बड़ी बहन का हाथ भी तोड़ दिया। वहीं आरोपियों ने धमकी दी कि अगर समझौता नहीं किया तो गांव में नहीं रहने देंगे। 
 
उधर, पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर - 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अशोभनीय चित्र ट्वीट करने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता व भाजपा नेता भड़क गए। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनकी मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द से कार्रवाई की जाए।  

बताया गया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबर- 7
बागपत की थाना बिनौली पुलिस व गौतमबुद्ध नगर नोएडा एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में फाती छैमार गैंग के 50 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किया है। 

गिरफ्तार बदमाश इमरान उर्फ इसरान पुत्र हुकमा उर्फ हुकमुदीन निवासी कैराना जिला शामली है। फिलहाल वह झुग्गी झोपड़ी नारायण विहार थाना मानसरोवर, जयपुर राजस्थान में रह रहा था। पुलिस ने एक सूचना मिलने पर एसओ बिनौली सलीम अहमद और एसटीएफ नोएडा प्रभारी सचिन कुमार की टीम ने रविवार की रात बड़ौत-मेरठ मार्ग पर शेखपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

खबर- 8 
बागपत में फखरपुर गांव से बृहस्पतिवार की शाम को लापता हुए सात साल के शौर्य की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये की नगद राशि दी जाएगी। वहीं सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने यह घोषणा की है। 

बता दें कि लापता शौर्य का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। खेकड़ा, चांदीनगर, बागपत, बड़ौत, सिंघावली अहीर और बालैनी सहित छह थानों की पुलिस, डॉग स्क्वाड की टीम और पीएसी के जवान बच्चे की दिन-रात जंगल में तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई। सवाल है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वहीं शौर्य के न मिलने के कारण मां मोनिका और पिता सोहनबीर व दादा जगबीर सिंह समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed