{"_id":"62851a509796517fc5367a2c","slug":"saharanpur-news-bride-was-waiting-for-procession-but-groom-missing-before-his-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा हुआ फरार, सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा हुआ फरार, सामने आई ये बड़ी वजह
Wed, 18 May 2022 09:39 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 May 2022 09:39 PM IST
सार
हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन बरात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा ऐन वक्त पर फरार हो गया। मामला थाने पहुंचा तो यह बड़ी वजह सामने आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए इंतजार करती रही और बरात नहीं आई। दूल्हा बरात लाने से पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर दी है। दहेज में दस लाख रुपये की नकदी और कार की मांग पूरी न होने के चलते दुल्हा पक्ष पर बरात न लाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव ताशीपुर निवासी ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी क्षेत्र के गांव पांडोली निवासी युवक से तय की गई थी। 13 मई को लड़के वाले दहेज का सभी सामान ले गए थे। बुधवार को उनके यहां बरात आनी थी। सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। मेहमान आ चुके थे। हलवाई ने खाना तैयार कर दिया था। बरात का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी जब बरात नहीं आई तो दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता से देरी का कारण पूछा।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज में दस लाख रुपये की नकदी और कार की मांग की गई। लड़की पक्ष ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने बरात लाने से मना कर दिया। पीड़ित पिता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा
उधर, लड़के के पिता का कहना है कि उसके बेटे की मानसिक दशा ठीक नहीं है। इसके चलते वह सुबह ही घर से कहीं चला गया। बताया गया कि देर शाम दूल्हा अपने घर आ गया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: शादी... खुशियां और खौफनाक अंत, चंद महीनों बाद ही उजड़ गया परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि अभी दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यदि समझौता नहीं होता तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।