{"_id":"604a4b5c280b7235f571b1a8","slug":"saharanpur-news-bjp-leader-nakshatra-pal-has-made-derogatory-remarks-about-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की अभद्र टिप्पणी, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की अभद्र टिप्पणी, ये है पूरा मामला
Thu, 11 Mar 2021 10:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:25 PM IST
सार
- भाजपा नेता ने की पीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी
- गंगोह क्षेत्र के गांव बीनपुर में पहुंचे थे भाजपा नेता नक्षत्रपाल
विज्ञापन
भाजपा नेता का गांव में विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र के भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य नक्षत्र पाल की कार से ग्रामीणों द्वारा भाजपा का झंडा उतरवाने को लेकर बहस हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें नक्षत्रपाल ने प्रधानमंत्री के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की गई। हालांकि नक्षत्रपाल ऐसी टिप्पणी करने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कृषि कानूनों के विरोध में नाराजगी जताते हुए बीनपुर गांव के लोगों ने भाजपा नेताओं के प्रवेश पर पाबंदी का बोर्ड तक लगाया है। वहीं, बुधवार को जिला पंचायत सदस्य नक्षत्रपाल गांव में गए तो, कुछ लोगों ने उनकी कार से भाजपा का झंडा उतारने को कहा। ग्रामीणों और नक्षत्रपाल के बीच काफी देर बहस हुई।
विज्ञापन
नक्षत्रपाल ने ग्रामीणों से कहा कि वह खुद झंडा उतार लेंगे। इस बीच ग्रामीण नारेबाजी भी करते रहे तो, नक्षत्रपाल ने गर्मजोशी दिखाते हुए पीएम मोदी के बारे में जिन अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया, उनको लेकर चर्चा छिड़ी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, बदमाशों की आई शामत, थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे, देखें तस्वीरें
जिला पंचायत सदस्य नक्षत्रपाल का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में कोई अमर्यादित टिप्पणी नहीं की, बल्कि ग्रामीणों को ही समझाने का प्रयास किया था। उनकी कही बात को गलत तरीके से समझा जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी हुई है, नक्षत्रपाल से भी इस बारे में पूछा गया। यदि प्रधानमंत्री के बारे में अमर्यादित टिप्पणी किए जाने की पुष्टि हुई तो कार्रवाई भी होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/