{"_id":"61797eeeed93057be375eec8","slug":"saharanpur-news-bajrang-dal-workers-have-ruckus-over-the-photos-of-gods-on-firecrackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पटाखों पर देवी-देवताओं की फोटो लगी देख हंगामा, फिर फैक्टरी पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, ताला लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पटाखों पर देवी-देवताओं की फोटो लगी देख हंगामा, फिर फैक्टरी पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, ताला लगाने की कोशिश
Wed, 27 Oct 2021 10:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:02 PM IST
सार
सहारनपुर में पटाखों पर देवी-देवताओं की फोटो लगी देख बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता फैक्टरी पहुंच गए और ताला लगाने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन
पुलिस को मामले की जानकारी देते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में पटाखों पर देवी-देवताओं की फोटो लगाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की फैक्टरी पर पहुंचकर हंगामा किया। वहीं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद फैक्टरी प्रबंधन ने पटाखों के पैकेटों से देवी देवताओं के फोटो हटवाए। कार्यकर्ताओं ने फैक्टरी के गेट पर ताला लगाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
बुधवार को शाम के समय बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष नितिन व महानगर संयोजक सागर भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ता गंगोह रोड स्थित पटाखा फैक्टरी पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पटाखों पर देवी देवताओं की फोटो लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके साथ ही फैक्टरी के गेट पर ताला लगाने की कोशिश की। पता लगने पर नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, सीओ प्रथम प्रीति यादव और थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
नितिन और सागर भारद्वाज ने अधिकारियों से मांग की कि फैक्टरी स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। पटाखों पर देवी-देवताओं की फोटो लगाकर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: करवाचौथ के दिन पति का मर्डर: प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम, खौफनाक है पूरी कहानी, सच जानकर हर कोई हैरान
इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद फैक्टरी प्रबंधन ने पटाखों पर लगाई देवी-देवताओं की फोटो को हटाया।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: बजट विकास का, लगवा दिए होर्डिंग, सरकारी धन के 1.10 करोड़ रुपये का दुरुपयोग
सीओ प्रथम प्रीति यादव ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। फैक्टरी स्वामी ने पटाखों से देवी-देवताओं की फोटो हटवा दी है। दोबारा अगर ऐसी बात सामने आई तो कार्रवाई होगी।