फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: ATS team has detained three suspects from Deoband

यूपी में छापा: देवबंद से पकड़े गए तीन संदिग्ध, पूछताछ में जुटी एटीएस की टीम, खुल सकते हैं कई बड़े राज

Sat, 12 Mar 2022 09:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Mar 2022 09:45 PM IST
सार

एटीएस की टीम ने देवबंद में छापा मारकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल टीम तीनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई बड़े राज भी खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News: ATS team has detained three suspects from Deoband
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ते) ने शनिवार को नगर में एक हॉस्टल में छापा मारकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। टीम तीनों को अपने साथ ले गई। बताया गया कि हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्ध बांग्लादेश या म्यांमार के नागरिक हो सकते हैं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यूपी एटीएस की टीम ने दारुल उलूम चौक स्थित नजमी मंजिल (हॉस्टल) में छापा मारा। यहां से टीम ने कमरा नंबर-19 में किराए पर रह रहे तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जिन्हें वह अपने साथ ले गई। जिन लोगों को एटीएस ने हिरासत में लिया है वह बांग्लादेशी या म्यांमार के नागरिक हो सकते हैं। स्थानीय अधिकारी भी एटीएस की कार्रवाई की पुष्टि तो कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई में कितने लोगों को उठाया गया है और वह कौन हैं इसके बारे में वह कुछ भी नहीं बता रहे हैं। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि एटीएस ने जब उक्त लोगों को गाड़ी में बिठाया तो सभी लोगों के मुंह कपड़े से ढके थे। इस संबंध में हॉस्टल मालिक जीशान नजमी का कहना है कि कमरा नंबर-19 में जो व्यक्ति रह रहा है उसकी आईडी उनके पास जमा है। वह स्वयं को मदरसा छात्र बताकर 12 सितंबर 2021 से कमरा किराए पर लेकर रह रहा है। उसके साथ अन्य कौन था उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव अफेयर की खौफनाक कहानी: घर में दबी मिलीं दंपती की लाशें, सच जानकर हर कोई हैरान, तस्वीरें भी दर्दनाक

तेलंगाना के फैज-उल-हक का है पहचान पत्र
एटीएस ने कमरा नंबर-19 से जिसे संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उसने हॉस्टल मालिक के पास जो पहचान पत्र जमा कराया हुआ है। उसमें उसका नाम फैज-उल-हक निवासी सुलेमाननगर, विलेज आत्तपुर केवी रंगारेड्डय तेलंगाना लिखा हुआ है। एटीएस इसकी भी जांच पड़ताल कर रही है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगते रहे प्रोफेसर..., नहीं पसीजा बदमाशों का दिल, बरसाईं दनादन गोलियां, खौफनाक है पूरी वारदात

देवबंद में पहले भी पकड़े जा चुके हैं म्यांमार व बांग्लादेशी नागरिक
एटीएस पहले भी देवबंद में कार्रवाई कर चुकी है। वर्ष 2019 में नगर के कई स्थानों से छापा मारकर एटीएस कई बार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा 21 मई 2018 को एटीएस ने ही म्यांमार के रहने वाले जुनैद खान को गिरफ्तार किया था। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यहां की नागरिकता हासिल की हुई थी। इनके अलावा बांग्लादेश के एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े कई लोगों को भी एटीएस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed