{"_id":"6349835ac1add60c432c67e2","slug":"saharanpur-news-12-year-old-students-body-found-hanging-in-madrasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मदरसे में फांसी पर लटका मिला 12 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मदरसे में फांसी पर लटका मिला 12 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या की आशंका
Sat, 15 Oct 2022 05:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Oct 2022 05:13 PM IST
सार
थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा निवासी ग्रामीण का 12 वर्षीय बेटा थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी अहतमाल उर्फ ढ़ाबा स्थित मदरसा नूर-उल-कुरान में पढ़ता था। करीब आठ माह पहले उसका दाखिला हुआ था। वह यहां मदरसे में ही छात्रावास में रहता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी अहतमाल उर्फ ढ़ाबा के मदरसे में पढ़ रहे एक 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मदरसे के छात्रावास के कमरे में पंखे पर फांसी के फंदे में लटका मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रहा है, लेकिन कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा निवासी ग्रामीण का 12 वर्षीय बेटा थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी अहतमाल उर्फ ढ़ाबा स्थित मदरसा नूर-उल-कुरान में पढ़ता था। करीब आठ माह पहले उसका दाखिला हुआ था। वह यहां मदरसे में ही छात्रावास में रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम मदरसे के एक छात्र ने उसको मदरसे के एक कमरे में फंदे पर लटका देखा। मदरसा प्रबंधक कारी महबूब हसन व अन्य स्टाफ ने जुबियान को नीचे उतारा। वह मृत हालत में था। इसके बाद मिर्जापुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सीओ व इंस्पेक्टर मिर्जापुर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर मृतक छात्र के परिजन भी मदरसे में पहुंच गए। सीओ मुनीशचंद ने बताया, कि मौत का कारण पता नहीं चल सका है। मदरसा प्रबंधक, स्टाफ व छात्रों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
इस संबंध में एसपी देहात सूरज रॉय ने बताया कि फिलहाल मदरसे में छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे कार्रवाई होगी।