फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Newlywed woman dies after allegedly consuming poison under suspicious circumstances

Saharanpur: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, ससुराल में हड़कंप, जहर पदार्थ निगलने का आरोप

Wed, 26 Nov 2025 03:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Nov 2025 03:50 PM IST
सार

नागल के सुभरी मेहराब गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से सात माह पहले शादी हुई नवविवाहिता तनु की मौत हो गई। पति-पत्नी में विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Newlywed woman dies after allegedly consuming poison under suspicious circumstances
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल में गांव सुभरी मेहराब में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से नवविवाहिता तनु (24) की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव और ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

गांव निवासी ललित की शादी करीब सात माह पहले गागलहेड़ी थाने के गांव चोरा देव निवासी तनु से हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं थे और अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद तनु की हालत अचानक बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में उसके जहर खाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मौत, पुलिस जांच शुरू
हालत खराब होने पर ससुराल पक्ष उसे निजी अस्पताल लेकर गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देने की तैयारी में हैं। 


सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed