फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Newly married woman found hanging from fan in room, got married before a month

Saharanpur: शादी के एक माह बाद कमरे में इस हाल में मिली नवविवाहिता, परिजनों के पांव तले खिसक गई जमीन

Sun, 19 Nov 2023 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Nov 2023 12:34 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि विवाहिता की पिछले माह ही शादी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Newly married woman found hanging from fan in room, got married before a month
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्षेत्र के गांव शेरपुर खाना जादपुर में रविवार की सुबह नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रस्सी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव  को नीचे उतारा। उसके बाद फॉरेंसिक टीम व थाना पुलिस जांच में जुटी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन


पूजा(21) पुत्री नाथीराम उत्तराखंड के उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांव गांजा माजरा की शादी 21 अक्टूबर 2023 को शेरपुर निवासी मोंटी पुत्र शीशपाल उर्फ पाल्ला के साथ हुई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह जब मायके पक्ष के लोगों की आंख खुली तो पूजा अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना के बाद नव विवाहिता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए l पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना अध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed